गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी नामांतरण किए जाने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ने उसे उसके घर से धरदबोचा। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार फरियादी परमाल सिंह यादव ने लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर को सूचित किया था कि बदरवास तहसील में उसकी जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी अवधेश शर्मा द्वारा तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई है। इसके बाद आज नियत स्थान पर लोकायुक्त ग्वालियर की टीम पहुंची और जैसे ही फरियादी द्वारा पटवारी को रुपए दिए गए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *