गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीकर जिले में सेवद बडी हल्का पटवारी उर्मिला फगेडिया कों आज परिवादी से तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरी बुआ द्वारा किये गये हक त्याग का नामान्तरकरण दर्ज करने की एवज में पटवारी सेवद बड़ी द्वारा चार हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज ब्यूरो टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये पटवारी उर्मिला फगेड़िया को परिवादी से तीन हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपिया द्वारा एक हजार रूपये रिश्वत राशि पूर्व में ही दौराने सत्यापन परिवादी से वसूल ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *