गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमीन नामांतरण के मामले में गोहद के पटवारी पंकज खरगो को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी ने भिंड निवासी रवि सिंह से जमीन नामान्तरण करने के लिये रिश्वत की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *