गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक पटवारी को पांच हजार रूपये रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त अधीक्षक ( रीवा) ने बताया कि सतना जिले की रामपुर तहसील के चकदेही हल्का पटवारी अनिल वर्मा को आज एक सीमांंकन कार्यवाही करने के एवज में रिश्वत की बकाया रकम लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि चकदेही के एक कृषक कौशलेन्द्र पांडे के खेत का सीमांकन करने के लिये आरोपी पटवारी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बारह हजार रुपये की रिश्वत ले चुके पटवारी अनिल वर्मा को आज तहसील कार्यालय में रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *