रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक पटवारी को किसान से पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बरेली में फरियादी किसान से बटान व सीमांकन के लिए पंद्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी रामनारायण सक्सेना को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी राघवेन्द्र सिंह धाकड़ से जमीन की सीमांकन को लेकर पटवारी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगा जा रहा था।
