चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भाना इलाके में तैनात एक पटवारी को शुक्रवार दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोपी राहुल को कैथल के संजय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके पक्ष में भूमि वितरण करने एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी । एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद पटवारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अंबाला के एसीबी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच चल रही है।
