भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर मेें भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो हलैना तहसील के आमोली पटवारी जगमोहन यादव को आज तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार भरतपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को जगमोहन यादव निवासी तरूण मोटर के पास, कठूमर रोड, खेडली, जिला अलवर हाल पटवारी पटवार हल्का आमोली, उप तहसील हलैना, जिला भरतपुर को परिवादी से 3 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी के अनुसार परिवादी से खेत की रजिस्ट्री का नामान्तकरण खोलने की एवज में पटवारी जगमोहन यादव द्वारा यह रिश्वत ली गई।
