गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील के एक पटवारी को आज लोकायुक्त पुलिस ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के अनुसार जमीन के सीमांकन कार्य के एवज में पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ द्वारा 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। इस पर जाँच कराए जाने पर सत्यता पाई गई। मामला तीन हजार रुपए में तय होने के बाद लोकायुक्त ने पटवारी को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में उक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *