गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हुरड़ा तहसील कार्यालय में एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के ऑफिस आने पर चला। इसके बाद गुलाबपुरा पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ निवासी संदीप मीणा हुरड़ा तहसील कार्यालय में पटवारी पद तैनात था। मृतक का दिसंबर में जयपुर से हुरड़ा तबादला हुआ था।

संदीप के सुसाइड का कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है। मृतक संदीप के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने परिवार के लोगों को सुसाइड का जिम्मेदार बताया है। शव के पास शराब की बोतल और खाली गि‍लास भी मिला है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *