गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में नहरी विभाग का पटवारी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को जिलेदारी शाखा, गांव लाडबंजारा, जिला संगरूर में तैनात नहरी पटवारी करमजीत सिंह को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला संगरूर के गांव छाहड के निवासी दर्शन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पटवारी शिकायतकर्ता की जमीन के लिए सिंचाई हेतु नहरी पानी अलॉट करने के बदले उक्त उससे 2,600 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पटवारी करमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *