गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी ने सरकार को याद दिलाए वादे

भाजपा ने ली चुटकी

भोपाल : जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव के पहले जनता से जो वादे किए थे, उनकी जमीनी सच्चाई के बारे में विकास यात्राओं में जनता को जानकारी दी जाए।
इस पत्र पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने कहा है कि पटवारी स्वयं को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष साबित करने की जुगत लगा रहे हैं और वे स्वयं को कमलनाथ से कम नहीं मानते।
पटवारी ने अपने पत्र में कहा है कि भाजपा ने किसानेां की आय दुगुनी करने, 75 फीसदी अंक पाने वाली स्कूली छात्राओं को दुुपहिया वाहन देने समेत बहुत से वादे किए थे। पटवारी ने आरोप लगाया कि इनमें से कई वादे ऐसे थे, जो भाजपा पहले के विधानसभा चुनावों में भी कर चुुकी थी।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि इन वादों की जमीनी सच्चाई के बारे में विकास यात्राओं में बताया जाए।
इस पत्र पर कटाक्ष करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि पटवारी ने एक साथ कई सवाल पूछ, कमलनाथ के एक सवाल के कार्यक्रम को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने बता दिया है कि वो भी कार्यकारी अध्यक्ष हैं, कांग्रेस में सिर्फ़ कमलनाथ ही सवाल क्यों पूछें। उन्हें (पटवारी को) भी हक़ है, वो ख़ुद को उनसे कमतर नहीं मानते।
आगामी विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रोज एक-दूसरे से एक-एक सवाल पूछ कर दोनों के दलों द्वारा पिछले विधानसभा चुुनाव के पूर्व किए वादे एक-दूसरे को याद दिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *