गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापरवाही पर पटवारी निलंबित

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में शासकीय कार्य में घोर लापरवाही के आरोप में एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों का ई-केवायसी एवं एनपीसीआई कराने हेतु प्रतिदिवस वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। 5 जून को निरीक्षण के दौरान पटवारी धर्मेन्द्र रजक ग्राम में अनुपस्थित पाए गए हैं। उनके द्वारा शासन की उक्त महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में कोई रुचि नहीं ली गई। श्री रजक को निलंबित किया जाकर तहसील सागर की कानूनगो शाखा में संलग्न किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *