गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी का सहयोगी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब सतर्कता विभाग ने आज गियासपुरा, जि़ला लुधियाना में तैनात राजस्व पटवारी चमकौर सिंह के सहयोगी अशोक कुमार को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस केस में मौके से फऱार हुए पटवारी और उसके साथी के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को राकेश कुमार निवासी गाँव कुहाड़ा, जि़ला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया है कि अपने नये खऱीदे प्लॉट का इंतकाल करवाने और उस प्लॉट पर कर्ज लेने सम्बन्धी फ़र्दों की कापियाँ लेने के बदले उक्त पटवारी और उसके साथी ने उससे छह हजार रुपए रिश्वत की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना ने जाल बिछाकर पटवारी चमकौर सिंह के प्राइवेट सहायक अशोक कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से छह हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। दफ़्तर से फऱार हुए सह-मुलजिम पटवारी को गिरफ़्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो, थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *