पुलिस में दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली : अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया गया है। पवन कल्याण पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान और निजी सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगा है। पवन कल्याण का पिछले हफ्ते एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक तेज रफ्तार चल रही कार की छत पर बैठे हुए नजर आए थे। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
शिकायतकर्ता पी शिव कुमार ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि इस तरह की लापरवाही से गाड़ी चालने के कारण वो अपनी मोटरसाइकिल पर से कंट्रोल खो बैठे थे और सड़क पर गिर गए थे। उन्होंने कल्याण के साथ-साथ उनके ड्राइवर और स्टंट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पिछले दिनों जेन सेना पार्टी (छ्वस्क्क) के अध्यक्ष पवन कल्याणा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के इप्पटाम गांव का दौरा किया था। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वहीं उन स्थानीय लोगों से मिलना था जिनके घरों को कथित तौर पर सड़कों के चौड़ीकरण की वजह से तोड़ दिया गया था।
इप्पटाम गांव पहुंचने से पहेल पुलिस ने मंगलागिरी में उनके काफिले को रोक दिया था। बाद में पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जब उनका काफिला आगे बढ़ा तब उन्होंने अपनी कार की छत पर बैठने का फैसला किया और गांव पहुंचे थे।
