गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पैक्सफेड के चेयरमैन के वाहन पर पथराव

मैनपुरी : मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के किशनी में मंगलवार को पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य के वाहन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री शाक्य और उनके समर्थकों के वाहन पर कुछ लोगों ने उस समय पथराव किया जब वह किशनी थाना क्षेत्र के हिरौली गाँव से निकल रहे थे। इस हमले में हालांकि किसी भी नेता को कोई चोट नहीं लगी है।
वाहन में श्री शाक्य के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और भाजपा नेता शुभम जाटव सवार थे। श्री शाक्य ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर पथराव करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थक थे जो अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होने उनके साथ हाथापाई भी की है। उन्होने आरोप लगाया कि उनके वाहन में तो किसी भी दल का झंडा बैनर भी नहीं लगा था, वास्तव में सपा समर्थकों को दलित नेता बर्दाश्त ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *