गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भट की हत्या के विरोध में शोपियां में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज रात पूरन कृष्ण भट की हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया एवं कैंडल लाइट मार्च निकाला गया। प्रदर्शन मुख्य शहर शोपियां में आयोजित किया गया था जिसमें जिले के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
शहर भर में लंबे कैंडल लाइट मार्च में भाग लेने वाले लोगों ने निर्दोष नागरिक की हत्या के खिलाफ नारे लगाए और पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को चौधरी गुंड शोपियां में पूरन कृष्ण भट की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *