कोल्हापुर : मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग (पीईडी) के उड़न दस्ते ने शनिवार को पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तावड़े होटल में एक वाहन चालक को हिरासत में लिया और उसके पास एक पिकअप वैन में छिपी,25 डिब्बे गोवा निर्मित विदेशी शराब जब्त की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पीईडी अधिकारियों की गश्त टीम ने हाईवे पर तावड़े होटल चौक पर एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वैन को रोका और तलाशी ली, जिसमें उन्हें एक बैग के नीचे छिपे हुए, गोवा निर्मित विदेशी शराब के 25 डिब्बे मिले।
पीईडी अधिकारियों ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया और शराब तथा वैन जब्त कर लिए , जिनकी कुल कीमत 6,96,320 रुपये है।
पीईडी ने जब्त की गोवा निर्मित शराब के 25 डिब्बे
