जोशीमठ में लोगों ने प्रशासन पर लगाया बसाने की प्रक्रिया पूरी किए बिना घरों को गिराने का आरोप
जोशीमठ : उत्तराखंड में जोशीमठ ( गोपेश्वर ) भू-धंसाव से प्रभावित लोगों का मंगलवार को भड़क गया और वे सड़कों पर उतर आए। पुलिस निरीक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को जब पुलिस टीम होटल मलारी इन पहुंची, तो होटल मालिक ठाकुर सिंह राणा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बिना आकलन और सेटलमेंट किये प्रशासन और अधिकारी पुलिस बल पर उन्हें अपनी सम्पत्ति से हटाने आये हैं।
इसके बाद यहां देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गयी। आपदाग्रस्त होटल मालिक राणा समेत सभी प्रभावित लोगों ने कहा प्रशासन जिन घरों , भवनों का ध्वस्तीकरण करने आया है, उन्हें ध्वस्तीकरण का कोई नोटिस नहीं दिया गया है। साथ ही घरों का मूल्यांकन भी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि जोशीमठ स्थित होटल मलारी इन पूरी तरह झुक गया है। प्रशासन ने इसे खतरनाक बताते हुए इसके ध्वसती के आदेश दिए हैं।
