गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता भाजपा की लूट और मनमानी से त्रस्त

भदोही : कांग्रेस के भदोही जिला अध्यक्ष डॉ़ राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की लूट खसोट तथा मनमानी से जनता त्रस्त है। महंगाई व बेरोजगारी में निरंतर हो रही वृद्धि ने लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि 2014 से एलपीजी सिलेंडर के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है, पर 7 वर्ष तक मौन साधे रही मोदी सरकार ने 2020 में सब्सिडी भी बंद कर दिया।
डॉ़ दुबे ने कहा कि पिछले 9.3 साल में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है। सरकार जनता की जेब से 833640 करोड़ निकालकर 200 रूपए कम करने को अपनी उपलब्धता बता रही है। उन्होंने कहा “ सिर्फ हमारे उज्जवला बहनों से ही 2017 से अब तक केंद्र सरकार ने 68702 करोड रुपए लूट लिए। जबकि आगामी 5 राज्यों में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए 200 रूपए की कटौती मतदाताओं को लुभाने के लिए मोदी सरकार का राजनीतिक स्टंट मात्र है।”
महंगाई ,बेरोजगारी को रोकने में असफल मोदी सरकार की लूट व खसोट नीति तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष के लिए कटिबद्ध हैं। मोदी सरकार अपने लूट खसोट को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है जिसका पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जन जन से मिलने का अभियान चलाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे ,जिला प्रशासन महामंत्री सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नाजिम अली मुख्य रूप से प्रेस वार्ता में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *