गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

सिरसा : हरियाणा में सिरसा शहर एवं पास पड़ोस के क्षेत्र में शनिवार दोपहर में जमकर हुई बारिश से मौसम के खुशगवार हो जाने से आमजन एवं मवेशियों ने गर्मी से राहत महसूस की। जन स्वाथ्य विभाग द्वारा बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था ना कर पाने के कारण शहर के सरकुलर रोड़, डा.अम्बेडकर सर्किल, जनता भवन रोड़ पर पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी में खड़े कार, स्कूटर आदि वाहन बंद हो गए। पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से गलियां नहरों की तरह बनी नजर आई। अधिक पानी भर जाने से दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान भी बंद करने पड़े।
वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण नरमा, कपास आदि की फसल लहलहाती नजर आई। जिससे किसानों के चेहरों पर रौनक दिखी। धान रोपाई के चल रहे काम के दौरान बारिश हो जाने से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई में बारिश का काफी सहारा मिलेगा वहीं अब से पहले हुई रोपाई वाली फसल को भी लाभ मिलेगा।
कृषि उप निदेशक बाबू लाल का कहना है कि आज हुई बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। जहां धान रोपाई में किसानों को भूमि की जल सिंचाई में सहारा मिला है वहीं नरमा कपास की फसल में पनप रहे रोगों पर भी रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *