गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता 2023 में सत्ता परिवर्तन की ठान चुकी है

झुंझुनू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग हो चुकी है और 2023 में सत्ता परिवर्तन की ठान ली है। डा पूनियां आज झुंझुनू, सीकर एवं नागौर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश चौपालों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद के कार्यक्रम में शमिल हुए। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में उमड़ रहा यह विशाल जनसैलाब बता रहा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बनना तय है।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी का सियासी पाखंड और राजनैतिक पर्यटन है, इस यात्रा से कांग्रेस भी जुड़ जाये इसकी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांगेस सरकार के झूठे वादों के खिलाफ जनता के आक्रोश को और मुखर करने के लिए जन आक्रोश यात्राएं निकाली जा रही हैं, पूरे राजस्थान में आमजन इस यात्रा से जुड़ रहा है, यह यात्रा 14 दिसंबर तक चलेगी, इसके बाद 20 दिसंबर तक जन आक्रोश सभाओं का आयोजन होगा। डा पूनियां ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इन यात्राओं के द्वारा हम राजस्थान में 75 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर दो करोड़ से अधिक लोगों से सीधे संवाद के जरिये पहुंचेंगे, सभी 08 करोड़ लोगों तक संदेश पहुंचायेंगे, उनके दुख-दर्द को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए आंदोलनों के जरिये राज्य सरकार को घेरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *