गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशे का इंजेक्शन लगाने वाले लोगों को नशामुक्ति केंद्र भेजा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने वायरल वीडियों में नशे का इंजेक्शन लगाने वाले तीन लोगों को शनिवार को नशामुुक्ति केन्द्र भेज दिया। पुलिस ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें श्रीनगर के एक इलाके में तीन अज्ञात लोग एक-दूसरे को नशे का इंजेक्शन लगाते हुए दिखाये गये है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद श्रीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और पाया कि तीनों लोग एक नशामुक्ति केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई की गई नशीली दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “वायरल वीडियो में तीन नशेड़ी नूरबाग इलाके में ड्रग्स लेते हुए दिखाये गये हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि तीनों नशामुक्ति केंद्र द्वारा दी जाने वाली नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगा रहे थे और उन्होंने कोई नशीली दवा नहीं पी हैं। पुलिस ने तीन लोगों की तस्वीर भी पोस्ट की। तीनों को अब नशामुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर प्रशासन और पुलिस मादक द्रव्यों के सेवन के पीड़ितों की मदद के लिए नशामुक्ति और प्रवर्तन दोनों उपाय कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *