गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के अप्पर शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नेपाली मूल का एक युवक जिंदा जल गया। आग लगने से दो कमरों का मकान भी राख हो गया। अग्निकांड की यह घटना बोली-नाला गांव में पेश आई। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोली-नाला में सुरेंद्र सिंह का पुराना लकड़ी का मकान था। इस मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी गांव रोमाछाप, काठमांडू, नेपाल रहता था।
बीती रात अचानक मकान में आग लग गई। मकान में सो रहा अशोक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने अग्निकांड में एक युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *