नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर जारी उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ और दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड की कीमत 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.77 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत चढ़कर 82.84 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:
…………………………………… पेट्रोल ………………………. डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………………. 96.72 ………………………. 89.62
मुंबई …………………………… 106.31 …………………….. 94.27
चेन्नई …………………………. 102.73 …………………….. 94.33
कोलकाता …………………….. 106.03 ……………………. 92.76
पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत
