बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र के सुखाढाना में आज दोपहर में एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट कर 70 हजार रुपए और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे घोड़ाडोंगरी की तरफ से मोटर साइकिल से आए एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन कमलेश बामने को लाठी से मार कर करीब 70 हजार रुपए नगद और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल,सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे एवं पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप जाट मौके पर पहुंचे। घायल सेल्समैन को घोड़ाडोंगरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही टोल नाके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की पहचान करने में जुटी है।
बैतूल में दिन दहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट
