गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएफसी का एनसीडी निर्गम 21 जुलाई को खुलेगा

नई दिल्ली : पावर और इससे जुड़े क्षेत्रोें के लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली प्रमुख महारत्न कंपनी पावर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) का सुरक्षित, भुनाने योग्य गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 5000 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से लाये जा रहे सार्वजनिक निर्गम 21 जुलाई को खुलेगा।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही निदेशक (वित्त) परमिंदर चोपड़ा ने आज वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि यह निर्गम 28 जुलाई को बंद होगा। यह 500 करोड़ रुपये का निर्गम है लेकिन इसमें 4500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि इस निर्गम के लिए अंकित मूल्य एक हजार रुपये है और न्यूनतम 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद एक के गुणांक में निवेश करना होगा। सेबी के नियम के तहत इसको बीएसई में सूचीबद्ध कराया जायेगा। इस पर 7.55प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। इसमें ब्याज का भुगतान वार्षिक किया जायेगा। इसमें तीन वर्ष, 10 वर्ष और 15 वर्ष के लिए निवेश किया जायेगा जिसमें 7.44 प्रतिशत से लेकर 7.55 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

इस निर्गम का जे एम फाइनेंशियल लिमिटेड, ए के कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, एसएमसी कैपिटल्स लिमिटेड और ट्रस्ट इंवेस्टमेंट एडवाजर्स प्राइवेट लिमिटेड लीड मैनेजर है। बीकॉन ट्रस्टीशीप लिमिटेड निर्गम का डिबेंचर ट्रस्टी है और के फिन टेक्नाॅलॉजीज लिमिटेड रजिस्टार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *