मनीला : दक्षिणी फिलीपींस के लानाओ डेल सुर प्रांत में सैनिकों ने मुठभेड़ के दौरान नौ संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। एक सैन्य प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिलीपींस की सेना के कर्नल लुई डेमा-अला ने कहा कि सरकारी बलों ने गुरुवार को मुस्लिम मिंडानाओ के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में स्थित एक शहर में संघर्ष के दौरान इस्लामी सशस्त्र समूह दौला इस्लामिया के कथित सदस्यों को मार गिराया। प्रवक्ता ने कहा कि 15 में से नौ आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। इनमें से दो दिसंबर 2023 में मरावी शहर में हुए बम विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने फरार होने वाले आतंकवादियों की आठ उच्च शक्ति वाली बंदूकें बरामद कर ली गयी हैं।
