नई दिल्ली : डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने 2 वर्षों में भारत में दोपहिया डिजिटल बीमा कारोबार में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने आज यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि भारतीय बीमा उद्योग के विकास और बढ़ते उपभोक्ता विश्वास के एक बदलाव में, बीमा खरीदने के लिए डिजिटल चैनलों को अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी ने बीमा उत्पादों में 7.5 करोड़ से अधिक व्हीकल इंश्योरेंस कोटेशन और 40 करोड़ से अधिक कोटेशन की सुविधा भी प्रदान की है।
फोनपे ने सितंबर 2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर बीमा की पेशकश शुरू की और तब से कुल मिलाकर 90 लाख से अधिक पॉलिसियां बेची गयी हैं, जिनमें से 40 लाख से अधिक अकेले पिछले वर्ष में बेची गईं। डिजिटल बीमा बाज़ार 24 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। मोटर बीमा उत्पादों के साथ बाजार में हलचल मचाने के बाद फोनपे ने हाल ही में हेल्थ इंश्योरेंस के लिए एक अनूठी मासिक प्रीमियम प्लान पेश की है – जो उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल है।
फोनपे ने दोपहिया डिजिटल बीमा में 65 प्रतिशत की वृद्धि की हासिल
