गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर सैक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पाकिस्तान से आया एक हवाई जहाज की शक्ल जैसा गुबारा बरामद किया है। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तान की तरफ से एक जहाज की शक्ल जैसा गुबारा आता दिखाई देने पर सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए।
उन्होने कहा कि यह गुबारा भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे गांव मददेपुर में किसान महिन्द्र सिंह के खेत में आ कर गिरा। सीमा सुरक्षा बल के जवान तुरंत मोके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
श्री जोशी ने बताया कि गुब्बारे पर पीआईए लिखा था। जिस जगह से यह पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है वह जगह हमारी चौतरा पोस्ट के पास है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर किसी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।
