गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप-बाइक में टक्कर : दो की मौत, तीन घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर जिला के अभनपुर में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक ही हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्बा के नर्सरी के पास रात्रि 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के समय बाइक सवार लोकेश धीवर, छबि धीवर और बिश्राम धीवर बाइक में सवार होकर भटगांव से उल्बा आ रहे थे। इसी दौरान उल्बा से भटगांव जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार बिश्राम धीवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छबिराम, लाकेश और पिकअप में सवार हुलास धीवर और यशवंत पाल घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने छबिराम धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाकेश धीवर की हालत गंभीर है।
हुलास और यशवंत को मामूली चोटें आई। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *