देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार भोर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पिकप वाहन के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये। सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि मऊ जिले की एक आर्केस्ट्रा पार्टी गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र से एक कार्यक्रम कर पिकप वाहन से मऊ वापस लौट रही थी कि देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर शर्मा ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में रामकेश (25) तथा दीपिका(23) मौत हो गई। हादसे में घायल नन्दलाल, राहुल, महेन्द्र, प्रिंस, पृथ्वी साहनी, प्रिंस साहनी जिला मऊ तथा ओडिशा राज्य निवासी सरिता मिश्रा और पूजा घायल हैं जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कालेज में हो रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। आशंका है कि पिकप वाहन के चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
खड़े कंटेनर से पिकअप टकराई, दो की मौत, 8 घायल
