खण्डवा : मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया की जिले में आरुद रोड़ पर एक आदिवासी परिवार के घर मेहमान आए हुए थे। ये सभी लोग सड़क किनारे बने घर में सो रहे थे। तभी आज तड़के टमाटर से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सोते हुए लोगों पर जा गिरा। इस हादसे में झिरन्या तहसील के साईंखेड़ा निवासी बलिराम (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपनी ससुराल आया था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार पंधाना स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
