गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद में पिकअप पलटी, 1 मरा 13 घायल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बरेली इटावा हाईवे पर एक पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई तथा 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोर पुर का निवासी चंद्र प्रकाश(62) शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज कस्बे से मूंगफली का लदान कर अपने घर मैनपुरी वापस लौट रहा था। इस पिकअप में चालक राम अवतार समेत 13 अन्य लोग सवार थे। तेज रफ्तार पिकअप गुरुवार देर रात फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सेंट्रल जेल पुलिस चौकी के निकट बिजाधर गांव के निकट सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस हादसे में सभी घायलों को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेजा गया। यहां बुजुर्ग किसान चंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *