गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पैराग्लाइडिर गिरने से महिला समेत पायलट घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में धडल्ले से पैराग्लाइडिंग हो रही हैं। बरसात के मौसम में 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के बंद का दी गई थी। शुक्रवार को लाहौल के ट्रीलिंग नामक स्थान पर एक पैराग्लाइडर उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक इजरायली महिला के साथ पायलट घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग लाया गया। जहां विदेशी महिला को कुल्लू के लिए रेफर किया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर चंद्राघाटी के गोंधला पंचायत के ट्रीलिंग की चोटी से एक पैराग्लाइडर ने एक महिला यात्री के साथ उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के लिए जब वह दौड़े तो पैराग्लाइडर 10 से 15 फीट की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसमें सवार इजराइल की महिला पर्यटक शिरल तामार अवनी ( 28) की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई जबकि पायलट कुलदीप को हल्की चोट आई है।

पायलट को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि सात इजरायली महिलाओं का एक समूह पैराग्लाइडिंग लिए गोंधला आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम एवं जिला पयर्टन अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग हादसे की जांच की जाएगी। प्रतिबंध होने के बाद बावजूद अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *