गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेलने से जीवन में अनुशासन आता है

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में ‘दून एथलेटिक्स एसोसिएशन’ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व विख्यात ‘दून स्कूल’ की ओर से आयोजित वार्षिक मीट कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य की खेल और युवा मामले विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही महत्व खेल का भी है। उन्होंने कहा कि आज खेल हमे वह सब उपलब्ध करा रहा है, जिसकी हम कल्पना करते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं खेल हमे जीवन मे अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने एसोसिएशन को अपने शानदार 75 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान, विभिन्न स्कूली के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया, साथ ही, उपस्थित स्कूलों के मध्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजय प्राप्त करने वाले स्कूलों को उन्होंने सम्मानित किया।
आर्या ने एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस संस्था को आज इस मुकाम पर लाने के लिए जितना संघर्ष किया और प्रदेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदकों से विभूषित किया, उसके पीछे आप सभी की मेहनत है। मुझे लगता है कि कम से कम दो पीढ़ियां तो इसमें लग ही गई है। इसे इतनी ऊँचाई दीजिए कि यह अगली आने वाली पीढ़ियों के सपनों को साकार करने में यह महत्वपूर्ण सिद्ध हो।

साथ ही कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हमारे युवाओं में खेल के प्रति जो समर्पण है उसी का नतीजा है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री जी ने भी अपने वक्तव्य में एशियाई खेलों में उत्तराखण्ड के योगदान को सराहा था। उन्होंने कहा कि आपके जीवन मे शिक्षा जितना महत्व रखती है, खेल भी उतना ही महत्व रखता है। खेलने से शरीर और मन तो स्वस्थ्य होते ही है, अनुसाशन औऱ टीम भावना भी उत्पन्न होती है। इस अवसर पर उत्तराखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र, महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं सहित समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *