गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेपाल के लुंबिनी में भगवान बुद्ध की जन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी

pm-modi-in-lumbini

नेपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी पहुंचे जहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने उनका भव्य स्वागत किया। नरेंद्र मोदी लुम्बिनी में बनाये गये विशेष हैलीपेड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पर नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा एवं उनकी पत्नी मौजूद थीं। वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीली पोशाक पहने श्री मोदी हेलीपैड से नेपाली प्रधानमंत्री के साथ सीधे मायादेवी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गये। यह मंदिर भगवान बुद्ध का जन्मस्थान है। प्रधानमंत्री वहां भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती पर आयोजित एक विशेष पूजा में भाग लेंगे।

पीएम मोदी अपने विशेष विमान से भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। हवाईअड्डे से वह भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल स्थित लुंबनी के लिये भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *