पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल के टॉर्च जलाकर येदियुरप्पा को सम्मान देने की अपील की
कर्नाटक। कर्नाटक के 4 बार मुख्यमंत्री रहे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सोमवार (27 फरवरी) को 80 साल के हो गए हैं. येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनको विशेष सम्मान दिया. दरअसल कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (27 फरवरी) को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम येदियुरप्पा भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने येदियुरप्पा के सम्मान में मंच पर ही दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने जनता से भी पूर्व सीएम को सम्मान दिलवाया। प्रधानमंत्री ने सभा में पहुंचे लोगों से उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर येदियुरप्पा को सम्मान दिलवाया. पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने 50-60 साल का सार्वजनिक जीवन, अपनी पूरी जवानी एक विचार के लिए खपा दी है।
पीएम ने की येदियुरप्पा की तारीफ
येदियुरप्पा की तारीफ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज का दिन एक और वजह से खास है, क्योंकि कर्नाटक के लोकप्रिय नेता येदियुरप्पा का जन्मदिन है. मैं उनकी स्वस्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं. उन्होंने आगे कहा, येदियुरप्पा ने अपना पूरा जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण में लगाया. बीते दिनों उन्होंने विधानसभा में जो भाषण दिया, उससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. इतनी उपलब्धियों के बाद भी वह बहुत ही जमीनी और विनम्र व्यक्ति हैं. उनसे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है।
येदियुरप्पा के सम्मान में टॉर्च जलवाई
इसके बाद उन्होंने सभा में पहुंचे लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवा कर येदियुरप्पा का सम्मान करवाया. प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी आप सबसे एक विनती है। अगर आप सबके पास मोबाइल फोन है तो उसकी फ्लैश लाइट जलाइए और येदियुरप्पा जी का सम्मान कीजिए. येदियुरप्पा जी के सम्मान में हर एक के मोबाइल पर फ्लैश लाइट जलना चाहिए.पीएम मोदी के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनके इस तरह से सम्मान दिलावाने की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर पीएम ने दिया विशेष सम्मान
