गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएम सूरज पोर्टल वंचित वर्ग के लिए मददगार

धार/भोपाल : मोहन यादव ने आज कहा कि ‘पीएम-सूरज’ पोर्टल वंचित वर्ग के लोगों के लिए मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार से ऑनलाइन इस कार्यक्रम भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। वे जनकल्याण की दृष्टि से बारीक बातों का भी ध्यान रखते हैं। सम्पूर्ण आबादी को स्वच्छ और स्वस्थ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के हित में उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नगरीय निकायों में सफाई करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा और सम्मान दोनों प्राप्त हों। नया पोर्टल कमजोर वर्गों के सम्मान, रोजगार और कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को एकीकृत रूप से सहायता मुहैया करवाएगा। एक दिन में ही ऋण प्रकरण मंजूर हो जाएंगे।
डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महत्वपूर्ण अर्थ व्यवस्था हो गया है। इंग्लैंड जैसे देश जिन्होंने कभी भारत को परतंत्र रखा अब हमसे मित्रता चाहते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिलकर अनेक राष्ट्राध्यक्ष स्वयं को सम्मानित महसूस करते हैं। गत दस वर्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकासपरक कार्यों से भारत ने विशिष्ट स्थान बनाया है। जब श्री मोदी ने स्वच्छता का संकल्प लिया तो पूरे देश की तस्वीर बदल गई। मध्यप्रदेश में इंदौर को सात बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिला। मध्यप्रदेश भी दो बार अवार्ड प्राप्त कर चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जनजातीय वर्ग के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। टंट्या मामा के नाम से खरगोन में नया विश्वविद्यालय प्रारंभ हो रहा है। एक समय था जब हमारे क्रांतिवीर अपमानित हो जाते थे। स्वतंत्रता के पश्चात अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया गया। आज इस वर्ग की देश में श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रही हैं। डॉ यादव ने कहा कि धार जिले में भी वीर सेनानी हुए हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के चयनित लाभार्थियों से संवाद किया। इनमें सबसे पहले इंदौर के नरेंद्र सेन से उन्होंने संवाद किया। इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *