गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंधी-तूफान के कारण गिरे पोल व ट्रांसफार्मर

तीन ग्रामों में ब्लैक आउट

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बीते दो दिनों में मौसम में आए बदलाव व आंधी तूफान के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर व पोल गिर गए है जिससे अनेक ग्रामों की विद्युुत प्रवाह व्यवस्था प्रभावित हुई है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिवनी के कार्यपालन यंत्री एमएल साहू ने बताया कि दिनांक 21-22 को आंधी तूफान से सिवनी विद्युत मंडल में कई जगह बिजली के खंभे टूटने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभी तक कुल 44 सीमेंट के विद्युत पोल टूट गए है वही एक स्थान में ट्रांसफॉर्मर तेज हवाओं के कारण गिर गया।
जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा क्षेत्र में 4 पोल, अरी-गंगेरुआ क्षेत्र 22 पोल, बादलपार क्षेत्र में 6 पोल, सिवनी के आस पास 8 पोल, केवलारी क्षेत्र में 4 पोल तेज हवाओं व बारिस के कारण टूटे होने की जानकारी विद्युत मंडल का मिली है। जिला मुख्यालय सिवनी से कंटगी की ओर जाने वाले मार्ग में ग्राम गंगेरूओ के आसपास के तीन ग्राम क्रमशः आमाझिरिया का टोला, पाथापार व पांडेर में बिजली गुल है। कार्यपालन यंत्री एमएल साहू ने बताया कि संभाग सिवनी के अंतर्गत पोल टूटने के कारण 3 गांव प्रभावित है और कुछ स्थानों पर खेतों में दी गई बिजली प्रवाह व्यवस्था भी बंद है। जिन ग्रामों में विद्युत सप्लाई बंद है वहां प्राथमिकता के आधार पर चालू करने में विद्युत विभाग का अमला जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *