भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच आज नीमच में चौदह किलोग्राम से अधिक स्मैक जब्त की गयी, तो वहीं रीवा में दो गांजा तस्करों के अवैध रूप से निर्मित मकानों को तोड़ा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नशामुक्ति अभियान के तहत आज नीमच पुलिस ने 14 किलो 500 ग्राम स्मैक तथा 13 किलो गांजा जप्त कर 6 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किए हैं। वहीं, रीवा में भी आज दो गांजा तस्करों के अवैध मकान तोडे गये। नशामुक्ति अभियान के तहत आज सम्पूर्ण प्रदेश में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई में 55 प्रकरण, 63 आरोपी और 573.4 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
इसके साथ ही अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में 791 प्रकरण, 792 आरोपी। वहीं 5043 लीड अवैध शराब जब्त की गयी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरूद्ध कार्यवाही 289 प्रकरण, 296 आरोपी हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई में 120 प्रकरण, 120 आरोपी, सीएटीपी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई में 522 प्रकरण और 522 आरोपी। अवैध मादक पदार्थो का नशा कराने वाले स्थानों की चेकिंग की संख्या 1550, अवैध शराब पीने /पिलाने वाले स्थानों की चेकिंग की संख्या 2275, जागरूकता कार्यक्रम 1008 आयोजित किए गए हैं।
नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी
