गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साम्प्रदायिक विवाद के बाद अलवर में पुलिस अलर्ट

अलवर : हरियाणा के नूंह से शुरू हुआ सांप्रदायिक विवाद के बाद सीमावर्ती अलवर जिले के क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात हैं। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। भिवाड़ी क्षेत्र में 13 जगहों पर स्थाई चेकपोस्ट लगाई गई हैं। तो अलवर जिले के सभी रास्तों पर पुलिसकर्मी आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे हैं। मेवात के बाद गुड़गांव एवं एनसीआर क्षेत्र में भी लगातार घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों भिवाड़ी की एक दुकान में भी तोड़फोड़ की घटना हुई।
घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया की पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया। अलवर जिले के 10 ब्लॉक में धारा 144 लगाई गई। पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार पुलिस नजर रख रही है। भड़काऊ कमेंट, भाषण व पोस्ट शेयर करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जिले के सभी आने जाने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भिवाड़ी क्षेत्र में 13 जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अलवर क्षेत्र में आरएसी को तैनात किया गया है। हरियाणा की तरफ से जिले में आने जाने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *