- राष्ट्रीय की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
- 16वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन के अधिकारी भी हुए शामिल
- विद्यार्थियों ने रन फॉर यूनिटी दौड़ में लिया भाग, एसएचओ ने किया नेतृत्व
- भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए मनाई 147वीं जयंती
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी : शहर में सोमवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों सहित थाना प्रभारी रामनाथ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस उपलक्ष्य रन फॉर यूनिटी दौड़ में भाग लिया गया। भारत रत्न और देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनकी 147वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
विद्यालय के मुख्यद्वार से पैदल मार्च में विद्यार्थियों ने सुबह करीब नौ बजे कतार बद्ध पंक्ति में थाना समीप आकर थाना प्रभारी एवं स्टाॅफ़ सहित राष्ट्रीय की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए एमएचसी विकास कुमार द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। थाना प्रभारी रामनाथ द्वारा इस पैदल मार्च में विद्यार्थियों के साथ रन फॉर यूनिटी दौड़ में नेतृत्व किया गया। एसएचओ ने कहा कि, भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग होना चाहिए।

एसएचओ ने गौरवशाली भारत से रुबरु होते हुए कहा कि, राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने में स्कूल स्टाॅफ़ एवं विद्यार्थियों सहित शहरवासियों में उत्साह सहित योगदान दिया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की यादें आज भी हमारे बीच में है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 16वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन नारनौल से कमांडिंग अधिकारी कर्नल के.जे. सिंह एवं सुबेदार मेजर ऑनर लेफ्टिनेंट जगमाल सिंह के आदेशानुसार नायब सुबेदार मुकेश कुमार, एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार द्वारा मार्ग निर्देशन किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, थाना स्टाॅफ़ और शहर की चेयरमैन प्रिया सैनी के प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी, जेजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित रविन्द्र शर्मा और बाज़ार के गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता का शहर में संदेश दिया। इस मौके पर पैदल मार्च ने शहर के नारनौल बस स्टैंड, निजामपुर रोड़, थाना मोड़, गाँधी बाज़ार में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जयकारों के उदघोष से गूंजायमान करते हुए महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की याद को ताज़ा करते हुए शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि, 31 अक्टूबर को भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए हम राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयासों से सभी को एक सूत्र में बांधने जैसे कार्यों को याद करना है। भारत में अनेक धर्मों, अनेक जातियों और अनेक पंतुओं के लोग रहते हैं। जाति, धर्म, संप्रदाय से पहले हम सब के लिए राष्ट्रीय सर्वोपरी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित विद्यालय के प्राचार्य मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, अनूप कुमार और थाना स्टाॅफ़ में एसएचओ समेत एसआई अभय सिंह, सतबीर जांगरा, सुरेश मलिक, एएसआई गजेंद्र, एमएचसी विकास कुमार, पीएसआई सुधीर, एचसी मुकेश, सौरभ, हितेष सहित अन्य सम्मानित स्वजन उपस्थित रहे।
