आरोपियों के पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपए कीमत
हरदोई : हरदोई में पुलिस ने लाखो रुपए की स्मैक के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 305 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपए है। पुलिस सीतापुर में हुई घटना के के बाद चेकिंग कर रही थी। तभी 3 आरोपी जिंदपीर चौराहा पर बाइक से पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसमें पुलिस ने पीछा किया तो वह स्लिप होकर गिर गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके पास से पुलिस ने 265 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में अरोपियो ने अपने नाम पिहानी के खुरमुली निवासी जीशान, नसीब व खीरी के पसगवां निवासी मौसीम बताया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बाइक के टूलबॉक्स में तीनो ने स्मैक छिपा रखी है, इसीलिए भाग रहे है। पुलिस ने बाइक के टूलबॉक्स से 265 ग्राम स्मैक बरामद कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस को चेकिंग के दौरान एक युवक राजाबक्स सिंह की गली में भागता हुआ दिखाई दिया।
संदेह होने पर जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया, पकड़े गए युवक ने अपना नाम शहर के मोमिनाबाद निवासी मून उस्मानी बताया। जिसके पास से पुलिस को तलाशी लेने पर पैंट की जेब से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसमें पुलिस ने आरोपी मून उस्मानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस व एसओजी की मदद से आरोपियों गिरफ्तार किया
जोकि शहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है। हरदोई पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस व एसओजी की मदद से आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 305 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ के खरीदने -बेचने के कार्य में लिप्त थे। जिनको हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
