गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

पाली : राजस्थान में सौ दिवसीय कार्य योजना अभियान में पाली जिले में बाली थाना पुलिस की टीम ने तीन साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी एवं एक स्थाई वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि बदमाश सुरेश गरासिया (26) निवासी वसरावरा फली निचला गौरैया थाना बाली को गिरफ्तार किया गया है जो बाली थाने में शीर्ष दस वांछितों की सूची में शामिल है।
जाट ने बताया कि गिरफ्तार स्थाई वारंटी सुरेश गरासिया को साल 2016 में राजकार्य में बाधा एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। बाद में यह वर्ष 2021 में जमानत मिलते ही फरार हो गया था। राज्य सरकार के निर्देश पर वांछित बदमाशों, हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *