गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने गुरुवार को दो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हथगोला, दो सेलफोन और एक लाख रुपये नकद बरामद किया। आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी प्रकाश सिंह और अंगरेज सिंह के रूप में हुई है।
भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस आयुक्त जसकरन सिंहने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत आयुक्तालय पुलिस, अमृतसर की टीम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के लिए विशेष नाकाबंदी और गश्त करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर डाबरजी, जीटी रोड के समीप नाकेबंदी के दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रकाश सिंह 30 किलो हेरोइन तस्करी के मामले में पहले से ही सजा काट रहा है और मार्च से मई 2022 तक पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं गया। प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
इस बीच, अंग्रेज सिंह के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने गया था। उसके खिलाफ अमृतसर के मकबूलपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पाकिस्तान से मादक पदार्थों के तस्करों के साथ उनके संबंधों का पता लगाने के लिए उनकी रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *