गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

25 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में जांच के दौरान बलिया पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने 25 लाख रुपए की ब्राउन शुगर ले जा रहे दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर तिराहे पर मंगलवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने हल्दी थाना क्षेत्र के उधवान छपरा निवासी पवन उपाध्याय और क्षेत्र के ही पश्चिम टोला निवासी आकाश उपाध्याय को गिरफ्तार कर उनके पास से 250 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गयी है। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा और सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *