गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस ने राजमार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार किया है, दोनों हत्यारोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पत्रकार वार्ता में आज शुक्रवार को जानकारी देते हुये बताया कि बीती 20 सितम्बर को कमल सिंह 45 वर्ष पुत्र रामसिंह निवासी थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरोनकलां को रायपुर निवासी महिला रामवती पाल द्वारा फोन करके सदर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नेहरूनगर में पार्टी के लिये बुलाया गया था, जहां पर बड़े राजा व पंचम राम उर्फ गुल्ले निवासी ग्राम छिपाई थाना जखौरा पहले से धारदार हथियारों के साथ मौजूद थे जैसे ही मृतक कमल सिंह घर के अन्दर पहुंचा तो घर का दरवाजा बन्द कर लिया।
मृतक के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर कमल सिंह की हत्या कर दी थी और साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया गया था, फिर हत्यारोपी घर में ताला लगाकर मृतक के शव को अन्दर छोडकर मृतक की मोटर साईकिल से फरार हो गये थे, जिसका मुकदमा कोतवाली में धारा 302, 201 व 506 के तहत पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पांच पुलिस टीमों जिसमें एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, सदर कोतवाली पुलिस, थाना जाखलौन पुलिस, थाना जखौरा पुलिस व अन्य चौकी क्षेत्र के इन्चार्जों को लगाया गया था व जनपद के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा था।

बीते गुरूवार की देर रात्रि को कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विरधा के पास सतरवांस पुल के पास तीन लोग एक मोटर साईकिल पर सवार होकर जा रहे थे, उनको पुलिस टीम द्वारा रूकने को कहा गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी व पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी, जिसमें दो अभियुक्तों बडे़ राजा पुत्र हरवंश उर्फ हरवान सिंह बुन्देला निवासी ग्राम छिपाई थाना जखौरा, अभियुक्त पंचम राम उर्फ गुल्ले उपरोक्त के पैर के घुटने के पास गोली लगी, गोली लगने से घायल अभियुक्तगणों को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु जिला चिकित्साालय में भर्ती कराया गया तथा हत्यारोपी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *