गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते हुये पुलिस का एएसआई गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता विभाग ने सोमवार को अमृतसर जिले के पुलिस स्टेशन अजनाला में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नछत्तर सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि नछत्तर सिंह को ब्लॉक फतेहगढ़ चूडिय़ां के गांव शमशेरपुर निवासी अवतार सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उसके पुत्र के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान उसके पुत्र का पक्ष लेने के लिए 10 हजार रुपये की मांग
कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें उक्त एएसआई को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले में आगे की जांच
जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *