गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने 219 मामलों में पकड़े नशीले पदार्थ

जालंधर : पंजाब में जालंधर की देहाती पुलिस ने शनिवार को एनडीपीए के 219 अलग-अलग मामलों में पकड़े गए नशीले पदाथों को नष्ट कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सवर्नदीप सिंह ने बताया कि एनडीपी एक्ट के तहत पकड़े गए पदार्थों को नकोदर स्थित बीर गांव में गरीन प्लांट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नष्ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसमें 566 किलोग्राम चूरा पोस्त, 10 किलोग्राम से अधिक नशीला पाउडर, चार किलो 719 ग्राम हेरोइन, 135 नशीले टीके, 6577 नशीली गोलियां और 1836 नशीले कैप्सूल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *