गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस कांस्टेबल रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

हैदराबाद : तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नारायणगुडा यातायात थाने के एक कांस्टेबल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 03:45 बजे आरोपी विकास कुमार यादव को रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होंने शिकायतकर्ता, हैदराबाद में पैरामाउंट कॉलोनी के निवासी मोहम्मद खाजा हबीबुद्दीन से रिश्वत की मांग की थी।

यह रिश्वत शिकायतकर्ता के दोस्त रमजान के दोपहिया वाहन की रिहाई के बदले में मांगी गई थी। नारायणगुडा यातायात पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के एक मामले में वाहन को जब्त कर लिया था और बाद में, वाहन छुड़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। फिलहाल, आरोपी अधिकारी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *